स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 पदक अपने नाम किए। भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीते और मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा। शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अगस्त को पीएम आवास पर भारतीय दल के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
पीएम मोदी ने मेडलिस्ट खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक खास रील शेयर की। इसमें उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “जो खेलेगा, वो खिलेगा। हमेशा देश का हौसला बढ़ाएं।” इसके बाद प्रधानमंत्री ने ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया, जिसे वहां मौजूद सभी खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ दोहराया। इस रील में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की गोल्ड मेडलिस्ट महिला बॉक्सर साक्षी चौधरी ने वीडियो को होस्ट किया। उन्होंने पीएम मोदी का खिलाड़ियों से मुलाकात करने के लिए आभार भी जताया।
साक्षी चौधरी ने वीडियो में कहा कि प्रधानमंत्री ने कॉमनवेल्थ गेम्स के सभी मेडलिस्ट खिलाड़ियों को बुलाया है और इस मौके पर सभी खिलाड़ी बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।
बॉक्सिंग में भारत का दमदार प्रदर्शन
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सिंग भारत का सबसे सफल खेल रहा। भारतीय मुक्केबाजों ने अलग-अलग भार वर्गों में कुल 10 पदक जीते, जिसमें 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल शामिल रहे।
वहीं, एथलेटिक्स में भारत ने 10 पदक हासिल किए। गुलवीर सिंह ने दो अलग-अलग इवेंट में पदक जीतकर खास उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा वेटलिफ्टिंग में 8, पैरा एथलेटिक्स में 6, जूडो में 4 और पैरा पावरलिफ्टिंग में 1 पदक भारत के खाते में आया।
अब एशियन गेम्स पर नजर
जूडो में भारत ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। अब भारतीय खेल प्रेमियों की नजरें आगामी एशियन गेम्स पर हैं, जहां भारतीय एथलीटों से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


