अंकित तिवारी, रायसेन (बरेली)। रायसेन जिले के बरेली थाना पुलिस ने शादी समारोह के दौरान सूने घर में चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 19 फरवरी की रात गुरारिया रोड धोखेड़ा निवासी आशुतोष शर्मा के घर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ले गए थे। घटना के समय परिवार शादी में शामिल होने शिवशक्ति रिसोर्ट गया हुआ था।

ये क्या कह गए SP साहब..? हत्या के खुलासे के दौरान सवाल पर भड़के, कहा- यहां क्राइम पेट्रोल सीरियल की स्क्रिप्ट नहीं लिखी जा रही…

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर नरसिंहपुर निवासी दिलीप उर्फ चिलम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथियों सनी उर्फ प्रभात, आनंद उर्फ गुरु उर्फ साधु और हलवाई छुट्टन पचौरी के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाना स्वीकार किया। हलवाई को परिवार के शादी में जाने की जानकारी थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश: भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को देते थे अंजाम, आरोपियों से मोबाइल, पर्स, लैपटॉप और नगदी बरामद  

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल करीब 2 लाख 75 हजार रुपये का माल बरामद किया है। एक विधि विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पूरे मामले में थाना बरेली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m