कमल वर्मा, ग्वालियर। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पर्स, बैग, मोबाइल व लैपटॉप चोरी करने वाली गैंग का जीआरपी एनजी ने पर्दाफाश किया है। गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ कर उनसे चोरी के चार मोबाइल, एक लैपटॉप और नगदी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। वही पुलिस तीनो आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।
READ MORE: प्यार में धोखा मिलने पर युवती ने जहर खाकर दी जान, राजीनामा का दबाव बनाने परिवार पर किया हमला, दिन दहाड़े कट्टे से किया फायर
दअरसल ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर लगातार मिल रही चोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी जीआरपी एनजी निरीक्षक दीपशिखा तोमर ने एक विशेष टीम बनाई। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई लगातार प्रयासों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में इमरान खान निवासी मेवाती मोहल्ला ग्वालियर, तालिब खान निवासी सेवा नगर ग्वालियर और एक नाबालिग बालक शामिल है।
READ MORE: लोकायुक्त की कार्रवाई: रिश्वत मांगने वाला राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथों पकड़ा, जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए मांगी थी 2 हजार की घूस
पूछताछ पर आरोपियों ने खुलासा किया कि वह रेलवे स्टेशन पर भीड़भाड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के पर्स, बैग और कीमती सामान चोरी कर लिया करते थे। आरोपियों के कब्जे से 1,600 रुपये नगद, चार मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। जिनकी अनुमानित कीमत 1,36,600 रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों का पूर्व का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

