योगेश पाराशर, मुरैना। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामला मुरैना तहसील कार्यालय से सामने आया है, जहां राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक (आरआई) राकेश जैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।
READ MORE: फिल्मी स्टाइल में युवती से कराया डांस, फिर की हवाई फायरिंग, 47 सेकंड का Video हुआ वायरल
ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने सूचना के आधार पर जाल बिछाया। फरियादी संतोष कुशवाहा ने आरआई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि जाति प्रमाण पत्र बनाने के एवज में राकेश जैन ने उनसे कुल 2000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप लगाया। फरियादी से पहले ही आरआई ने पहली किश्त के रूप में 1000 रुपये ले लिए थे। आज दूसरी किस्त के 1000 रुपये लेते समय लोकायुक्त की टीम ने मौके पर दबोच लिया और रिश्वत की राशि जब्त कर ली।
READ MORE: पत्थरबाजी मामले में TI पर गिरी गाजः सीहोरा टीआई हटाए गए, प्रतीक्षा मार्को को सौंपा थाने का प्रभार
पूरी घटना मुरैना तहसील कार्यालय में हुई, जहां आरआई राकेश जैन को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। लोकायुक्त टीम ने मौके से नोट्स बरामद किए और कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला एक बार फिर सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करता है, जहां गरीब किसान जैसे आम नागरिकों से जाति प्रमाण पत्र जैसी बेसिक सुविधा के लिए भी रिश्वत मांगी जा रही है।

