सतीश दुबे, डबरा। मध्य प्रदेश के डबरा में बदमाशों ने पिता-पुत्र से मारपीट कर दहशत फैलाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, दिन दहाड़े कट्टे से फायर भी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना शहर के जंगीपुरा क्षेत्र की है।
यह भी पढ़ें: ‘मेरी बेटी के कपड़े फाड़े और…’, भाजपा विधायक का विवादित VIDEO आया सामने; महिला के साथ गाली गलौज-धमकी देने का आरोप
पूरा घटनाक्रम एक पुराने मामले में राजीनामा का दबाव बनाने को लेकर हुआ था। घायल केशव कुशवाह और उसके पिता ने बताया कि 5 माह पहले अंकित ने उसकी भांजी को प्यार में धोखा दिया था। जिसके चलते भांजी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी थी। पुलिस ने भांजी के बयानों पर अंकित कुशवाह पर मामला दर्ज किया था। बस इसी मामले को लेकर अंकित और उसके परिजन राजीनामा का दबाव बना रहे थे।
यह भी पढ़ें: लोकायुक्त की कार्रवाई: रिश्वत मांगने वाला राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथों पकड़ा, जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए मांगी थी 2 हजार की घूस
इसी विवाद को लेकर अंकित, मनोज, सागर कुशवाहा अपने अन्य साथियों के साथ आए और लाठी डंडे से मारपीट कर दी। आरोपियों ने कट्टे से गोली मारकर जान से मारने की कोशिश भी की। फिलहाल SDOP सौरव कुमार और पुलिस बल घटना के बाद आरोपियों की धर पकड़ में जुट गए।

