फिरोजपुर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के कुछ नेता सिसोदिया के खिलाफ। कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर को ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व जिला अध्यक्ष कुलबीर सिंह जीरा के दिशा-निर्देश पर हलका इंचार्ज अमरदीप सिंह आशू बंगड़ की अगुवाई में सौंपा गया।

गैर कानूनी भाषा का किया प्रयोग
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीते दिनों मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान भड़काऊ और गैर-कानूनी भाषण दिया। उस भाषण में उन्होंने कथित तौर पर कहा कि 2027 के चुनावों में आम आदमी पार्टी को जिताने के लिए साम, दाम, दंड, भेद, सच-झूठ, प्रश्न-उत्तर, लड़ाई-झगड़ा जो भी करना पड़े करेंगे।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस तरह के बयान से कार्यकर्ताओं को हिंसा और चुनावी धांधली के लिए उकसाया जा रहा है, जिसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।
- अफीम की खेती के मामलों के बाद अलर्ट मोड में पुलिस: खेत और फार्म हाउसों की ड्रोन से की जा रही निगरानी, मजदूरों और घुमंतू लोगों का किया जा रहा व्यापक सत्यापन
- Exclusive: एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद में नमाज को लेकर विवाद, बीमारी को लेकर शहर काजी को बताया नापाक, मुफ्ती ने जारी किया फतवा
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली हिड़मा और मंगेश के मौजूदगी की खबर, जवानों के पहुंचने से पहले ही भाग निकले, INSAS रायफल और कारतूस बरामद
- राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी इफ्तार! अख्तरुल ईमान के घर पहुंचे तेजस्वी, NDA विधायकों को लेकर किया चौंकाने वाला दावा
- बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने वालों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
