भिवानी। नीट परीक्षा को लेकर देशभर में जारी विवाद के बीच सोमवार को जैन चौक स्थित तिलक भवन में कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी और शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
केंद्र सरकार पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने में रही विफल
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट परीक्षा के आयोजन और प्रश्नपत्रों के परिवहन में भारतीय वायुसेना की सहायता लेना इस बात का संकेत है कि देश का प्रशासनिक और शिक्षा तंत्र गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने में विफल रही है।
शिक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक समीक्षा की आवश्यकता
प्रेस वार्ता में नई शिक्षा नीति पर भी सवाल उठाए गए। नेताओं का कहना था कि कम उम्र में बोर्ड परीक्षाओं का दबाव छात्रों की स्वाभाविक प्रतिभा को प्रभावित कर रहा है और शिक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक समीक्षा की आवश्यकता है।
इस अवसर पर दिनेश कौशिक, दिलबाग सिंह, सतबीर सत्तु, जोगेंद्र ग्रेवाल, देवराज महता, नरेश तंवर, ईश्वर शर्मा, प्रताप सरपंच, संजीव जागलान, कर्ण सिंह गोठड़ा, विरेंद्र बापोड़ा, शिव कुमार चांगिया, कमल सिंह, रजत कांगड़ा, बलवान पार्षद, रणदीप हुड्डा, अशोक ढोला, प्रवीण बूरा, सुमित बराड़, संदीप, कुलदीप कैरू, बलबीर सरोहा, कैप्टन रामेहर जांगड़ा, विजेंद्र फौजी, पुनीत नुनीवाल, महेंद्र पाल यादव, महेंद्र बिधनोई, कृष्ण प्रजापत और डॉ. फूल सिंह धनाना सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

