नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी हासिरानी रथ के चुनावी हलफनामे में उम्र और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. कांग्रेस ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा द्वारा नामित उम्मीदवार हसीरानी रथ के खिलाफ भारतीय चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई. इस पूरे मामले को लेकर अब कांग्रेस ने चुनाव आयोग से जांच की मांग की है.
नंदीग्राम उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हसीरानी रथ के हलफनामे में उम्र और शिक्षा को लेकर बड़ा विरोधाभास सामने आया है. वहीं, भाजपा ने कहा कि यह कांग्रेस का एक ‘असफल प्रयास’ है.
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम उपचुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार हसिरानी रथ के हलफनामे में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. उन्होंने अपनी उम्र “60 साल से ऊपर” बताई है, लेकिन साथ ही यह भी लिखा है कि उन्होंने दसवीं की परीक्षा 1965 में पास की थी.
मामला यह उठता है कि हसिरानी रथ की अगर 2026 में उनकी उम्र 60 साल है, तो उनका जन्म साल करीब 1966 बनता है. और अगर उनकी उम्र 65 साल मान ली जाए, तो जन्म साल 1961 होगा, जिसका मतलब यह होगा कि उन्होंने सिर्फ चार साल की उम्र में दसवीं पास कर ली.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने मंगलवार को कहा कि हलफनामे में हासिरानी की उम्र 60 वर्ष बताई गई है, जबकि माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण करने का वर्ष 1965 दर्ज है. पार्टी ने स्कूल में दसवीं कक्षा की मान्यता और उस समय माध्यमिक परीक्षा में बैठने की व्यवस्था को लेकर जानकारी मांगी है. इस पूरे मामले को लेकर अब कांग्रेस ने चुनाव आयोग से जांच की मांग की है.
वहीं, कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए, राज्य भाजपा ने भगवा पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ इस तरह का झूठा नकारात्मक अभियान चलाने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी की कड़ी आलोचना की है. भाजपा ने कांग्रेस का खंडन करते हुए दावा किया कि हसीरानी की उम्र को लेकर कोई समस्या नहीं है. वह 1980 में कक्षा 10 की छात्रा थीं. उम्मीदवार के हलफनामे में एक टाइपिंग त्रुटि के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



