Karnataka MLC Election Result: ईवीएम से होने वाले चुनाव में बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाने वाली कांग्रेस बैलेट पेपर पर भी नहीं जीती। कर्नाटक एमएलसी चुनाव में कांग्रेस को बीजेपी के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। कर्नाटक की सभई 4 सीटों पर भाजपा-JDS ने जीत का परचम लहराया है। इस चुनाव में कांग्रेस का हाल बुरा रहा। हमेशा बैलेट पेपर से चुनाव का राग अलापने वाली कांग्रेस एमएलसी चुनाव में बीजेपी के सामने चारो खाने चित्त हो गई। बीजेपी के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस के पुराने साथी तंज कस रहे हैं। साथ ही हार मर मजा ले रहे हैं।

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत हासिल हुई है। उत्तर-पूर्व शिक्षक से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शशिल जी. नमोशी ने जीत हासिल की। ​​उन्होंने कांग्रेस के मौजूदा उम्मीदवार शरणप्पा मत्तूर को हराया। बेंगलुरु शिक्षक से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर पुट्टन्ना ने जीत हासिल की है।

कर्नाटक में बीजेपी ने जीती सीट
कर्नाटक में विधान परिषद की 4 सीटें हैं. जिसमें 2 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। सभी सीटें बीजेपी ने अपने नाम कर ली है। बीजेपी उम्मीदवार एस.वी. संकानूर ने कर्नाटक विधान परिषद के पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव जीत लिया है। वहीं दक्षिण पूर्व स्नातक से बीजेपी के चिदानंद एम गौड़ा से जीत हासिल की है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की दोनों सीटों पर भी बीजेपी का कब्जा है। उत्तर-पूर्व शिक्षक से बीजेपी के शशिल जी. नमोशी ने जीत हासिल की। वहीं बेंगलुरु शिक्षक से बीजेपी के पुट्टन्ना जीते हैं।

खास बात है कि कांग्रेस लगातार बैलेट पेपर पर चुनाव की मांग करती रही है और EVM यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर सवाल उठाती रही है। अब ताजा नतीजों के बाद कांग्रेस के पुराने साथी जेडीएस ने तंज कसा है। जेडीएस नेता निखिल कुमारस्वामी ने लिखा- राहुल गांधी सर, ईवीएम पर आरोप नहीं लगा पाएंगे इसबार। राज्य की मशीनरी आपके हाथों में है और पेपर बैलेट्स से हुए थे। उन्होंने लिखा-इसके बाद भी एनडीए के श्री एपी रंगनाथ बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एमएलसी चुनाव जीत गए। अब जब पढ़े लिखे शिक्षकों ने आपकी सरकार की नाक के नीचे पेपर पर वोट किया है, तो आज क्या बहाना देंगे। पेपर चोरी का? एपी रंगनाथ और भाजपा और जेडीएस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं।’ खास बात है कि पहले कांग्रेस जेडीएस के साथ मिलकर कर्नाटक में सरकार बना चुकी है।

वहीं भाजपा विधायक महेश तेंगिनकाई ने काह कि सभी 4 सीटों के नतीजे आ चुके हैं, और सभी सीटों पर भाजपा तथा NDA गठबंधन की जीत हुई है। इससे साफ पता चलता है कि कांग्रेस सरकार की बयानबाजीखासकर डीके शिवकुमार के कद बढ़ने के बाद, जब उन्होंने EVM की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की और कई अन्य चिंताएं जताईं। इसके बावजूद, कर्नाटक के स्नातकों और शिक्षकों ने एक स्पष्ट फैसला सुना दिया है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m