शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास शराब कांड मामले में आरोपी राहुल जायसवाल को कांग्रेस संगठन ने बाहर का रास्ता दिखाया है। देवास के खातेगांव टीआई को गाड़ी से कुचलने के मामले में संलिप्तता के बाद एक्शन लिया गया है। कांग्रेस ने तीन नवंबर को यह आदेश जारी किया था, लेकिन अब निष्कासन का पत्र सामने आया है।

चेकिंग के दौरान TI पर चढ़ा दिया था ट्रक

दरअसल, 2 नवंबर की रात हरदा-नेमावर हाईवे पर ट्रक क्रमांक MP 43 H 4786 में बड़ी मात्रा में अवैध शराब भरकर टिमरनी से गुजरात ले जाई जा रही है। चेकिंग के दौरान ट्रक का पिछला पहिया खातेगांव टीआई दिलीप पुरी के ऊपर से गुजर गया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। इस घटना के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दबिश देकर शराब से भरे वाहन को पकड़ा। जांच में वाहन चालक की पहचान आलीराजपुर निवासी गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें: देवास TI हत्याकांड: कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल का बड़ा खुलासा, शराब दुकान में 30% हिस्सेदारी; 3 अन्य भी पार्टनर

जांच में हिस्सेदारी का खुलासा

पुलिस के अनुसार, यह वाहन केरम सिंह चांगोड़ ने उपलब्ध कराया था। केरम सिंह को अभिरक्षा में लिया गया। इस मामले जांच में शराब कारोबार से जुड़े लोगों की हिस्सेदारी का भी खुलासा हुआ है। शराब ठेका बड़वानी निवासी पाटेंद्र जायसवाल के नाम पर बताया गया। इसमें राहुल जायसवाल, मनीष जायसवाल और मोहिन जायसवाल की 30-30 प्रतिशत, वहीं पाटेंद्र की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बताई गई है।

ये भी पढ़ें: देवास में शराब माफिया ने TI पर चढ़ाया ट्रक: तस्करी रोकने गए थाना प्रभारी को कुचला, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

कौन है राहुल जायसवाल?

आपको बता दें कि राहुल जायसवाल लंबे समय तक युवा कांग्रेस में सक्रिय रहा। करीब छह साल तक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाला। संगठन में उनकी राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए वर्तमान में हरदा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी भी बनाया गया था। कुछ दिन पहले पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया था। गंभीर मामलों में संलिप्तता के बाद कांग्रेस संगठन ने राहुल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m