प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश केउज्जैन में देवास रोड स्थित दताना के एक रिसोर्ट में गुरुवार और शुक्रवार को आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ फिल्मी गीत पर डांस करते नजर आ रहे है।

READ MORE: राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों का नामांकनः तीसरी सीट पर सस्पेंस बरकरार, कांग्रेस खेमे में हलचल तेज

वीडियो में विधायक महेश परमार के आसपास बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं, जो उनके साथ जमकर ठुमके लगाते दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो प्रशिक्षण शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम या अनौपचारिक माहौल का है। वायरल वीडियो में बैकग्राउंड में बॉलीवुड का चर्चित गीत “अपनी तो जैसे-तैसे कट जाएगी, आपका क्या होगा जनाबे आली ” बज रहा है, जिस पर विधायक और कार्यकर्ता उत्साह के साथ नाचते दिखाई दे रहे हैं।

READ MORE: शिवपुरी में ‘मुन्नाभाई MBBS’: फर्जी डिग्री के सहारे 1 साल तक करते रहे मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़, जांच शुरू होते ही भागे

वीडियो सामने आने के बाद इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल यह वीडियो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m