महाराष्ट्र के सोलापुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस सांसद प्रणिती शिंदे ने एक सनसनीखेज दावा किया है. नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात उर्फ ढोंगी बाबा पर लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं, जिनमें से आठ महिलाओं से यौन उत्पीड़न से संबंधित हैं। कांग्रेस सांसद प्रणिती शिंदे ने दावा किया कि जांच में सत्ताधारी दल के नेताओं के नाम सामने आने की गुंजाइश है, जिससे कि उनकी जान का खतरा बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है, ऐसे में खरात की मुठभेड़ के नाम पर हत्या की जा सकती है।

भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिंदे ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ढोंगी बाबा अशोक खरात मामले में अभी और भी चौंकाने वाली जानकारी सामने आने की संभावना है.

महाराष्ट्र के सोलापुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस सांसद प्रणिती शिंदे ने एक सनसनीखेज दावा किया है. भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिंदे ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ढोंगी बाबा अशोक खरात मामले में अभी और भी चौंकाने वाली जानकारी सामने आने की संभावना है. जांच में सत्ताधारी दल के नेताओं के नाम सामने आने की गुंजाइश है, इसलिए अशोक खरात का एनकाउंटर किया जा सकता है. इस मामले के तार सत्ता में बैठे कुछ लोगों तक पहुंच सकते हैं.

सांसद प्रणिती शिंदे ने दावा किया कि इस मामले की जानकारी बाहर न आए, इसके लिए अशोक खरात का एनकाउंटर होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. प्रणिती शिंदे के इस बयान से राजनीतिक हलकों में बड़ी हलचल मच गई है और इस मामले को अब अधिक गंभीरता से देखा जा रहा है.

ईडी ने अशोक खरात और उसके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कई ठिकानों पर छापेमारी की है. जानकारी के मुताबिक, नासिक के पांच, पुणे के तीन और शिरडी के तीन स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की गई. इस दौरान एजेंसी ने महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल सबूत और संपत्ति से जुड़े कागजात खंगाले हैं. शुरुआती संकेत बताते हैं कि मामला सिर्फ यौन अपराध तक सीमित नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितताओं से भी जुड़ा हो सकता है.

जांच एजेंसियों के अनुसार, अशोक खरात और उसके करीबियों से जुड़ी करीब 52 संपत्तियां जांच के दायरे में हैं. आशंका है कि ये संपत्तियां अवैध कमाई से खरीदी गई हैं. ईडी इस मामले को मनी लॉन्ड्रिंग के नजरिए से भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ठगी और ब्लैकमेलिंग से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कहां-कहां किया गया.

आपको याद दिलाते चले कि अशोक खरात का मामला अब देश के बड़े यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग घोटालों में गिना जाने लगा है. तंत्र-मंत्र और भविष्यवाणी के नाम पर महिलाओं का शोषण करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपों ने इस केस को बेहद गंभीर बना दिया है. अब इस प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एंट्री से जांच और तेज हो गई है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m