देश में करोड़ों रुपये का घोटाला करके भागे नीरव मोदी को भारत लाने की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस केस में कई बड़ी कानूनी अड़चनें लगभग खत्म हो चुकी हैं. इस बीच, खबर आई है कि Central Bureau of Investigation (CBI) की टीम लंदन पहुंच गई हैं. इससे संकेत माना जा रहा है कि नीरव मोदी को कभी भी भारत लाया जा सकता है. CBI की एक विशेष टीम लंदन में है और प्रत्यर्पण की अंतिम तैयारियों को अंजाम दे रही है। माना जा रहा है कि नीरव मोदी जल्द ही भारत वापस लाया जाएगा.

भगोड़े नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण की राह लगभग साफ हो चुकी है. PNB घोटाले के मुख्य आरोपी के कानूनी विकल्प ब्रिटेन में समाप्त हो गए हैं.

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के मुख्य आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को जल्द ही भारत वापस लाया जा सकता है.सूत्रों के मुताबिक उसके प्रत्यर्पण के मामले में कानूनी अड़चनें लगभग खत्म हो चुकी हैं. ब्रिटेन में उसके पास मौजूद करीब सभी बड़े कानूनी विकल्प खत्म हो चुके हैं. खबर है कि Central Bureau of Investigation (CBI) की एक स्पेशल टीम टीम लंदन पहुंच गई हैं. जिससे माना जा रहा है कि नीरव को कभी भी भारत लाया जा सकता है.

सूत्रों के अनुसार, Central Bureau of Investigation (CBI) की टीम, जो इस समय लंदन में मौजूद है, ने ब्रिटेन के अधिकारियों और Crown Prosecution Service (CPS) के साथ बैठक की है. इस बैठक का मुख्य मकसद नीरव मोदी के प्रत्यर्पण से जुड़ी आखिरी कागजी कार्रवाई और सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता करना है.अधिकारी प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रहे हैं.

Central Bureau of Investigation (CBI) की टीम कल यानी गुरुवार (16 अप्रैल) को भारत वापस लौटेगी. लंदन से वापस आने के बाद CBI की टीम लगभग दो सप्ताह के भीतर फ्रांस के स्ट्रासबर्ग स्थित European Court of Human Rights (ECHR) भी जाएगी, जहां वह नीरव मोदी मामले में अपनी दलीलें पेश करेगी.

नीरव ने खुद को बचाने के लिए ECHR का दरवाजा खटखटाया है. बताया जा रहा है कि भारत प्रत्यर्पण से बचने के लिए नीरव मोदी के पास लगभग सभी कानूनी विकल्प खत्म हो चुके हैं.

इससे पहले मार्च 2026 में ब्रिटेन की High Court ने नीरव मोदी की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने अपने प्रत्यर्पण मामले में दोबारा सुनवाई की मांग की थी.

बताते चले कि पहले नीरव मोदी को इंटरनेशनल ज्वेलरी ब्रांड और बड़े-बड़े इवेंट्स में अपनी मौजूदगी के कारण चर्चा में रहता था. लेकिन अब वह भारत के सबसे बड़े बैंक घोटालों में से एक का मुख्य आरोपी है. उस पर अपने मामा मेहुल चोक्सी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक में करीब 13,000 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप है. CBI के अनुसार, इस रकम में से हजारों करोड़ की जिम्मेदारी अकेले नीरव मोदी पर है. 2019 में उसकी गिरफ्तारी के बाद से वह लंदन की जेल में बंद है और वहीं से कानूनी लड़ाई लड़ रहा है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m