Shashi Tharoor Got briefly stuck in lift of a Private hotel: कांग्रेस सांसद शशि थरूर होटल की लिफ्ट में फंसे गए। सूचना पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड और बचाव कर्मियों ने उन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया। लिफ्ट से रेस्क्यू करने के बाद शशि थरूर ने फायर बिग्रेड की टीम धन्यवाद कहा। साथ ही फायर बिग्रेड की टीम को चाय की पेशकश की।

दरअसल कांग्रेस सांसद शशि थरूर शुक्रवार शाम रोटरी क्लब ऑफ़ त्रिवेंद्रम ईस्ट के इंस्टॉलेशन सेरेमनी में शामिल होने के तिरुवनंतपुरम के प्राइवेट होटल पहुंचे थे। सांसद होटल की लिफ्ट में फंस गए हैं। पहले लिफ्ट के मैकेनिक को बुलाया गया था, लेकिन वे कुछ नहीं कर सके। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाने का निर्णय लिया गया।

सूचना पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की टीम ने हाइड्रोलिक स्प्रेडर की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोलकर शाम करीब 7:51 बजे शशि थरूर और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों को सकुशल बाहर निकाला। लिफ्ट से बाहर निकलते ही मुस्कुराते हुए शशि थरूर ने फायर ब्रिगेड का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ‘आप सभी का धन्यवाद। आपने बहुत अच्छा काम किया है. अधिकारियों ने जब उनसे पूछा कि क्या वह ठीक हैं, तो शशि थरूर ने जवाब दिया कि लिफ्ट में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं।

कांग्रेस सांसद ने की चाय की पेशकश

उन्होंने कहा, फायर ब्रिगेड के बारे में मेरी पहले से अच्छी राय रही है। यहां के अधिकारियों ने शानदार काम किया। वे पांच मिनट के भीतर पहुंच गए। बहुत अच्छा, आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। शशि थरूर ने यह भी कहा कि यदि अधिकारियों के पास समय हो तो वे जाने से पहले चाय पी लें। हालांकि, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने विनम्रतापूर्वक इनकार कर दिया और कांग्रेस सांसद से हाथ मिलाकर वहां से रवाना हो गए।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m