अभिषेक अवस्थी, गंजबासौदा (विदिशा)। रविवार को वार्ड क्रमांक 21 के शिवनगर में नगर पालिका की वाटर सप्लाई की पाइपलाइन से बदबूदार पानी के साथ मरा हुआ सांप निकला था। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया। रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
MP के इस जिले में होने वाली थी इंदौर जैसी ‘जल त्रासदी’, पानी के नल कनेक्शन से निकला मरा हुआ सांप, तेज बदबू आने पर खुला राज
कांग्रेस ने कहा कि पाइप लाइन में बदबूदार पानी की शिकायत के बाद उसमें सांप और कबूतर मरे हुए पाए गए थे। न जाने कितने जीव-जंतु इस पाइप लाइन में मरे पड़े होंगे। जबकि बीते कई दिनों से वाई के लोग उसी पाइप लाइन का दूषित पानी पी रहे थे। उन्होंने पूरे नगर में पाइप लाइन की साफ-सफाई की मांग की। साथ ही समय-समय पर वाटर सप्लाई और पानी की जांच करने की अपील भी की।

तीसरी मंजिल से कूदकर महिला ने किया सुसाइड: पति से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम, वजह जान रह जाएंगे हैरान
पूर्व विधायक निशंक जैन ने यह भी मांग उठाई कि हर वार्ड में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच की जाए। नागरिकों को क्लोरीन की दवा बांटी जाए। हर वार्ड में पानी की जांच भी कराई जाए और घटना की जल्द जांच कराई जाने के साथ दोषियों पर कार्रवाई की जाए वरना कांग्रेस पार्टी, नागरिकों के साथ उग्र आंदोलन करेगी।

