गुलशन कुमार ,नारनौल। हरियाणा के Narnaul में भीषण गर्मी के बीच Congress Party के कार्यकर्ताओं ने महंगाई और नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिला अध्यक्ष सतबीर झूकिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कुछ समय के लिए Mahavir Chowk पर यातायात बाधित कर जाम लगा दिया। प्रदर्शन में वकील, रिटायर्ड जज और महिला विंग के सदस्य भी शामिल रहे।
कांग्रेस नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि देश में महंगाई बढ़ रही है और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले को छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए प्रभावित छात्रों को 50,000 रुपये मुआवजा देने की मांग की।
साथ ही नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नारनौल स्थित आवास पर हाल ही में बदमाशों की घुसपैठ हुई, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

