पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए 1,000 करोड़ रुपये के ‘तीर्थक्षेत्र सर्किट’ का ऐलान किया है. जिस पर के ऐलान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि बंगाल में सिर्फ मंदिरों के लिए ही पैसा क्यों दिया जा रहा है?
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आज मजहब की दीवारों को तोड़कर नफरत का माहौल बनाना सही नहीं है. उन्होंने कहा, “क्या बंगाल में सिर्फ मंदिर ही हैं?
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की घोषणा पर कहा कि ये नहीं चलेगा. बंगाल में सिर्फ मंदिर ही क्यों? यहां सैकड़ों मस्जिदें, चर्च और गुरुद्वारे भी हैं. घोषणा सिर्फ मंदिर के लिए ही क्यों? उन्होंने कहा कि सरकार जो पैसा कमाती है, उसे कमाने के लिए हमारे राज्य के हर धर्म के लोग को टैक्स भरना पड़ता है और सरकार इस सार्वजनिक धन का इस्तेमाल ऐसे खर्चों के लिए करती है.
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली BJP सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार चलाने का मतलब यह नहीं है कि आम लोगों के दिए पैसे का इस्तेमाल सरकार जब चाहे, जहां चाहे और जैसे चाहे कर सकती है.
उन्होंने आगे कहा कि मजहब की दीवारों को तोड़कर नफरत का माहौल बनाना सही नहीं है. हमारा देश सिर्फ एक मजहब का देश नहीं है. बंगाल में मंदिर के अलावे सैकड़ों मस्जिदें, चर्च और गुरुद्वारे भी हैं. ऐसा व्यवहार से लगता है कि ये बंगाल सरकार सिर्फ हिंदुओं की सरकार है.
उन्होंने कहा, ‘आज काली पूजा और दिवाली का दिन है. मैं कहना चाहूंगा कि आज मजहब की दीवारों को तोड़कर नफरत का माहौल बनाना सही नहीं है.
6 नवंबर, 2026 को पश्चिम बंगाल के सीएम ने राज्य के पुराने हिंदू मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए 1,000 करोड़ रुपये के ‘तीर्थक्षेत्र सर्किट’ या ‘तीर्थयात्रा सर्किट’ बनाने का ऐलान किया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

