शरद पवार को सीने में संक्रमण और ब्रोंकाइटिस के दौरे के इलाज के बाद शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. शरद पवार का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने कहा कि पवार की सेहत में सुधार हो रहा है. शरद पवार की उम्र 85 साल है. वो अब अस्पताल के पास स्थित अपने घर पर लौट आए हैं. अब उनका घर पर ही इलाज जारी रहेगा.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को शनिवार (7 नवंबर) को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई.
शरद पवार को ब्रोंकाइटिस का अटैक, सीने में संक्रमण और खांसी की शिकायत के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका इलाज कर रहे डॉक्टर, डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा, “शरद पवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. अब उनकी हालत स्थिर रहने के कारण आगे का इलाज घर पर से ही होगा.
सांसद सुप्रिया सुले ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, “शरद पवार (बाबा) को ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। इलाज के दौरान बेहद आत्मीयता और स्नेह के साथ उनकी देखभाल करने के लिए अस्पताल के सभी डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों का दिल से आभार.”
सूत्रों की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने शरद पवार से मिलने के लिए तीन बार समय मांगा था, लेकिन वे अस्पताल में उनसे मिलने नहीं पहुंचीं. खासकर ऐसे समय में जब NCP के दोनों गुटों के आपस में विलय की अटकलें तेज हो रही हैं.
हालांकि, पवार के अस्पताल में भर्ती होने से काफी राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है और NCP के दोनों गुटों के फिर से एक होने की संभावना को लेकर नई अटकलें शुरू हो गई हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

