प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को उनके 57वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया. मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी गारू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई नेताओं ने रविवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को उनके 57वें जन्मदिन पर बधाई दी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री रेड्डी की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी गारू को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करता हूं.”
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने एक पोस्ट के जरिए मोदी का आभार जताया. उन्होंने कहा, ‘‘श्री नरेन्द्र मोदी जी, आपकी शुभकामनाओं के लिए मेरा हार्दिक धन्यवाद। आपके इस सद्भावपूर्ण संदेश और विचारपूर्ण शब्दों के लिए मैं बहुत आभारी हूं.’’
वहीं, कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी के 57वें जन्मदिन के मौके पर राज्यपाल की ओर से आया यह फोन एक संवैधानिक महत्व भी रखता है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी जन्मदिन की बधाई दी और आने वाले साल के लिए अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और सफलता की कामना की.
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन रामचंद्र राव और अभिनेता के चिरंजीवी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

