केरल के तिरुवनंतपुरम में 85 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है; उस पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी के बारे में व्हाट्सएप पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है. तिरुवनंतपुरम सिटी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में 4 नवंबर को एक कांग्रेस नेता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया. पुलिस के अनुसार, ये संदेश व्हाट्सऐप ग्रुप के अन्य सदस्यों को भी दिखाई दे रहे थे.

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

केरलम पुलिस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एक ‘व्हाट्सऐप ग्रुप’ में अपमानजनक टिप्पणियां करने के आरोप में 85 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी की पहचान यहाँ थाइकाउड के रहने वाले रवींद्रनाथन नायर के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर को एक कांग्रेस नेता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद तिरुवनंतपुरम सिटी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने यह मामला दर्ज किया. आरोप है कि नायर ने ‘त्रिवेंद्रम क्लब सीनियर्स फोरम TVM क्लब’ नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं.

साथ ही ये भी आरोप है कि आरोपी ने जानबूझकर व्हाट्सएप ग्रुप में दोनों नेताओं को निशाना बनाते हुए अपमानजनक संदेश पोस्ट किए. ये संदेश ग्रुप के दूसरे सदस्यों को भी दिखाई दे रहे थे. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन टिप्पणियों का मकसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी को बदनाम करना और उनकी सार्वजनिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना था.

पुलिस ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m