पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC में से विधायकों का टूटना और सांसदों का बागी होने के बाद उनको अपनी राजनीतिक विरासत को बचाना बहुत मुश्किल लग रहा है. हालांकि वह इसके लिए पुरजोर कोशिश कर रही हैं. इसी कड़ी में वह एक कदम आगे बढ़ाते हुए इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल भी हुई. TMC सांसद अभिषेक बनर्जी भी ममता बनर्जी के साथ ही थे.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब ममता बनर्जी पार्टी की टूट से जूझ रही है. इसी सिलसिले में दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद ममता बनर्जी सोनिया गांधी से मुलाकात की.
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टूट रही तृणमूल कांग्रेस की सर्वेसर्वा ममता बनर्जी के लिए हालात इन दिनों बेहद विपरीत हैं. वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ ‘इंडिया गठबंधन’ को मजबूत करने पर मंथन कर रही थीं. साथ ही यह भी चर्चाएं तेज हैं कि ममता बनर्जी अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर सोनिया गांधी से मुलाकात करके नई रणनीति बना रही हैं. इसी बीच कांग्रेस की तरफ से ही उनपर बड़ा हमला भी हुआ है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने ममता बनर्जी को कांग्रेस में शामिल होने का नसीहत भी दे डाला. नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने कहा कि TMC में अब कुछ नहीं बचा है क्योंकि उसके अधिकांश विधायक और सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं. उन्होंने आगे कहा कि अगर ममता बनर्जी ने नीतीश कुमार को ‘इंडिया ब्लॉक’ का संयोजक बनने दिया होता, तो 2024 के लोकसभा चुनाव में आज नजारा ही कुछ और देखने को मिलता. भाजपा 125 से 150 सीटों के बीच सिमट जाती.
हालांकि TMC में पड़ी फूट के बाद ममता की कांग्रेस से बढ़ती नजदीकियों को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है कि ममता बनर्जी अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए कांग्रेस में लौटने का विचार कर सकती हैं.
उदित राज ने आगे कहा, कि ममता बनर्जी को राहुल गांधी का नेतृत्व स्वीकार करना चाहिए. हालांकि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें बेहद चतुर नेता बताया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

