शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कृषि कल्याण वर्ष को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- सरकार बोलती है कि कृषि को लाभ का धंधा बनाएंगे, हम विपक्ष में केवल कमियां निकालना सही नहीं है।

ऊर्जा मंत्री और ‘आप’ कार्यकर्ता में तीखी बहसः “औकात में रहने” का आरोप, वीडियो वायरल

मैंने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है

प्रदेश में किसानों के हालात पर हमें बात करना चाहिए। 22 साल शिवराज सिंह चौहान एमपी के सीएम रहे, उन्होंने कृषि को फायदे का धंधा बनाने का दावा किया। 20 साल की सरकार में प्रदेश के 90 फीसदी किसान कर्ज में है। सोयाबीन 6 हजार खरीद का वादा था, धान 31 सौ खरीद का वादा था पर एक भी वादा पूरा नहीं किया। हम सरकार से 20 साल का नहीं बस पिछले एक साल का हिसाब मांगते है। मैंने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है अगर वो झूठी है तो मुझ पर मानहानि का दावा कर दें।

कृषि विभाग में 60 फीसदी पद खाली

प्रदेश में कृषि विभाग में कर्मचारियों की कमी है सरकार कृषि कल्याण वर्ष मना रही है। कृषि विभाग में 60 फीसदी पद खाली है। कृषि बजट में 40 फीसदी राशि तो खर्च ही नहीं की गई, साल 2025-26 की स्थिति और चिंताजनक है। केंद्र सरकार ने केवल 21 फीसदी राशि एमपी में हिस्से की दी है। 24 हजार करोड़ के लगभग हिस्सा मिलना था पर अभी तक 9 हजार करोड़ के करीब ही पैसा ही दिया है। जीतू पटवारी ने कहा- अगले 7 दिन अलग-अलग विभागों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कांग्रेस विभागों की हकीकत बताएगी।

डबल मर्डर से फैली सनसनीः ताऊ ने परीक्षा देने जा रहे भतीजा-भतीजी को उतारा मौत के घाट,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m