अल्मोड़ा. राहुल गांधी 4 जून को अल्मोड़ा दौरे पर आ रहे हैं. यहां वे महारैली में शामिल होंगे. जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है. कार्यक्रम का मोर्चा पूर्व सीएम हरीश रावत ने संभाला हुआ है. रावत ने कहा कि गांधी परिवार का अल्मोड़ा से विशेष नाता है. क्षेत्र के विकास में परिवार ने बड़ी भूमिका निभाई है. रावत ने कहा कि 4 जून की रैली से परिर्वतन का शंखनाद होगा.
राहुल गांधी चार जून को अल्मोड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे. प्रदेश में बड़ी संख्या में सैनिक और पूर्व सैंनिक रहते है. ऐसे में राहुल जनसभा के माध्यम से उन्हें साधने का प्रयास करेंगे. उसके बाद पांच जून को राजधानी देहरादून में कांग्रेस नेताओं संग बैठक करेंगे. जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विधायक और संगठन प्रतिनिधि शामिल होंगे. जिसमें विधानसभा चुनाव 2027 से पहले संगठन साधने की कोशिश की जाएगी.
इसे भी पढ़ें : सरकार पूरी तरह फेल है…अंकिता भंडारी केस को लेकर गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल, महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरा
बीते दिनों पीसीसी चीफ गणेश गोदियाल ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट करके बताया कि पौड़ी स्थित कंडोलिया मैदान में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया. कार्यक्रम को सफल, व्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा भी की गई.

