देहरादून. धामी सरकार महिला सुरक्षा का दावा करती है. दूसरी ओर विपक्ष अंकिता भंडारी का मामला उठाकर सरकार के दावों की पोल खोल रहा है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने महिला सुरक्षा के मामले में सरकार को फेल बताया है. साथ ही अंकिता भंडारी मामले में सवाल उठाया है कि सीबीआई कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है.

इसे भी पढ़ें- ‘लोगों के मन में भय का माहौल…’, गणेश गोदियाल ने CM धामी को घेरा, कहा- सरकार जंगलों की आग पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल

गणेश गोदियाल ने कहा, उत्तराखंड की जनता कई मोर्चों पर गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन राज्य सरकार सच स्वीकार करने को तैयार नहीं है. महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है. अंकिता भंडारी हत्याकांड इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. जनता के दबाव में सरकार ने सीबीआई जांच का ऐलान तो कर दिया, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी जांच एक कदम आगे नहीं बढ़ी.

इसे भी पढ़ें- ये स्थितियां राज्य के लिए…राज्य पब्लिक सर्विस कमिशन में वाइस चेयरमैन का पद खाली, हरीश रावत ने चिंता जाहिर करते हुए दिया बड़ा बयान

आगे उन्होंने कहा, अगर एसआईटी ने पहले ही जांच कर ली थी, तो सीबीआई को कार्रवाई में इतनी देरी क्यों हो रही है? अगर सब कुछ सही है तो सरकार और जांच एजेंसियां जनता के सामने सच क्यों नहीं रख रहीं? प्रदेश की जनता जवाब चाहती है, चुप्पी नहीं.