देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने वनाग्नि को लेकर धामी सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि सरकार जंगलों की आग पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। जंगलों में लगातार लग रही आग से वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास और भोजन समाप्त हो रहा है।
भाजपा सरकार पर बोला हमला
गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड में लगातार बढ़ते बाघों के हमलों और जंगलों में धधकती आग ने लोगों के मन में भय का माहौल पैदा कर दिया है। टिहरी गढ़वाल के गजा और खाड़ी क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण आग इस बात का प्रमाण है कि सरकार जंगलों की आग पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
READ MORE: ये स्थितियां राज्य के लिए…राज्य पब्लिक सर्विस कमिशन में वाइस चेयरमैन का पद खाली, हरीश रावत ने चिंता जाहिर करते हुए दिया बड़ा बयान
आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है।
गणेश गोदियाल ने आगे कहा कि जंगलों में लगातार लग रही आग से वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास और भोजन समाप्त हो रहा है, जिसके कारण बाघ रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रहे हैं और आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है।
सरकार से बार-बार मांग की जा रही है कि जंगलों की आग और वन्यजीव हमलों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए, लेकिन सरकार की निष्क्रियता चिंता का विषय बन चुकी है। उत्तराखंड की जनता अब जवाब और समाधान चाहती है।

