अनिल मालवीय, इछावर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले को इछावर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और उन समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने की मांग की।

ये भी पढ़ें: RE NEET Exam 2026: महज कुछ मिनट की देरी ने छीन लिया बेटी का सपना, फूट-फूटकर रो पड़े पिता, Video वायरल

हाथों में झंडे लेकर की नारेबाजी

इछावर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलवान पटेल और बृजेश पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में झंडे लेकर सड़क पर उतरे और नारेबाजी की। कार्यकर्तों ने केंद्रीय मंत्री का काफिला रोककर जिले में किसानों को आ रही खाद की किल्लत और समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

‘मैं पक्षपात नहीं करता, सभी का हूं’ – शिवराज सिंह

जब कांग्रेस कार्यकर्ता काफइले के सामने नारेबाजी करने लगे तो केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवेदनशीलता और परिपक्तवता दिखाते हुए कहा:

‘नारे भले ही मत लगाओ, मैं कोई पक्षपात नहीं करता। मैं केंद्रीय मंत्री हूं और सभी का हूं।’

ये भी पढ़ें: कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमलाः मुकेश नायक बोले– ‘एमपी में ट्रांसफर के फिक्स रेट, धार्मिक लोकों के निर्माण में 40% कमीशनखोरी’

मंत्री ने दिया आश्वासन, बताई तकनीकी वजह

किसानों की समस्या को सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेताओं और किसानों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में खाद की कोई कमी नहीं है, खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ओटीपी (OTP) वेरिफिकेशन में कुछ तकनीकी परेशानी आ रही है, जिसके कारण वितरण में देरी हो रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस तकनीकी समस्या को बहुत जल्द दूर कर लिया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m