शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। खेमेबाजी के बाद अब कुछ कार्यकर्ताओं पर मुखबीरी के आरोप लग रहे है। ये हम नहीं बल्कि कांग्रेस का मीडिया विभाग कह रहा है। कांग्रेस मीडिया टीम को अपने लोगों पर भरोसे का संकट है।

हमारे कुछ लोग, अन्दर की खबरें बाहर भेजते

मामले को लेकर और टैलेंट हंट पर मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक का बड़ा बयान सामने आया है। मुकेश नायक ने कहा- अखिलेश प्रताप सिंह इस टेलेंट हंट की प्रकिया को पूरा करने आए है। ऐसे लोगों से भी सावधान रहने के लिए कहा है जो मीडिया से मिलकर यहां की खबरें बाहर देते है और कांग्रेस को कमजोर करते हैं। जैसे भाजपा सर्बोटेज करती है, आदमी को तोड़ने का काम करती है, ऐसे लोगों को लेकर हम विशेष सावधान रहे। हमारे कुछ लोग, अन्दर की खबरें बाहर भेजते है। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

लॉकअप में कैदी नहीं ‘मुर्गा’ बंद और पुलिस नदारद: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ चौकी का वीडियो,

करीब 148 प्रतिभागियों ने दिए इंटरव्यू

टैलेंट हंट के आयोजन को लेकर मुकेश नायक बोले- किसी भी प्रतिभाशाली व्यक्ति को इस चयन प्रक्रिया में कोई समस्या नहीं आएगी। पिछले दो दिनों में भोपाल में सभी के इंटरव्यू हुए है। पूर्व प्रवक्ताओं के साथ करीब 148 प्रतिभागियों ने इंटरव्यू दिए है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m