रणधीर परमार, छतरपुर। मध्यप्रदेश में अजब पुलिस का गजब कारनामा एक बार फिर सामने आया है। वायरल वीडियो में पुलिस चौकी लॉकअप में कोई कैदी नहीं बल्कि एक मुर्गा नजर आ रहा है। मुर्गा को किस जुर्म में बंद किया गया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

मॉडल से साध्वी बनीं हर्षानंद गिरि ने बांटी तलवारें: संतों पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- लव जिहाद के

मामला अक्टौहा पुलिस चौकी का

दरअसल मामला छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना अंतर्गत अक्टौहा चौकी का है, जहां से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चौकी के बंदीगृह के अंदर एक मुर्गा बंद दिखाई दे रहा है, जिसे लेकर लोग पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

एक भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आ रहा

हैरानी की बात यह है कि पुलिस चौकी के अंदर कोई व्यक्ति आसानी से प्रवेश कर वीडियो भी बना लेता है लेकिन वीडियो में एक भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आ रहा। इस घटना ने चौकी प्रभारी की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल लोग मजे लेकर वीडियो देख रहे हैं और पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m