इंद्रपाल सिंह, इटारसी। इटारसी के शासकीय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने और डॉक्टर की मांग को लेकर कांग्रेस नेता गज्जू तिवारी ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। लकड़ी के ताबूत में लेटकर और कफ़न ओढ़कर अस्पताल के मुख्य गेट पर उन्होंने धरना दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार और अस्पताल अधीक्षक ने उनकी मांगो को सुना और उन्हें पूरी करने का आश्वासन दिया। 

READ MORE: वियतनाम घूमने का सपना बना ठगी का जाल: फेसबुक पर दिखे विज्ञापन ने परिवार से ऐंठ लिए साढ़े तीन लाख रुपये,  दिल्ली पहुंचने पर खुला फर्जीवाड़े का राज

कांग्रेस नेता ने अस्पताल में आईसीयू यूनिट शुरू करवाने डॉक्टरों की व्यवस्था करने और वेंटिलेटर शुरू करने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया साथ ही उन्होंने एक कोरा ज्ञापन भी अधिकारियों को सौंपा है। नायब तहसीलदार स्वीटी चौहान ने बताया कि कांग्रेस द्वारा आज अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन किया गया था उनकी मांगो को हमने सुना हैं और उच्च अधिकारियों तक यह बात पहुंचाई जाएगी। हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी साथ ही आईसीयू यूनिट और बंद वेंटिलेटर को भी चालू करवाया जाएगा। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m