अमृतसर। श्री आनंदपुर साहिब स्थित भाई जीवन सिंह (भाई जैता जी) स्मारक में लगी तस्वीर पर विवाद खड़ा हो गया है। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद और विभाग के निदेशक से स्पष्टीकरण मांगा है।
जत्थेदार ने आदेश दिया है कि मंत्री स्वयं श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचकर अपना पक्ष रखें, जबकि विभाग के निदेशक लिखित रूप में जवाब भेजेंगे। इसके लिए एक हफ्ते का समय मांगा गया है।
स्मारक में लगे चित्रों को लेकर आरोप है कि सिख सिद्धांतों, मर्यादा और परंपराओं के विरुद्ध प्रस्तुति की गई है। खासतौर पर उस चित्र पर आपत्ति जताया गई है जिसमें दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज को पांच प्यारों को अमृत पान करवाते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा जत्थेदार के अनुसार चित्र में गुरु साहिब को जोड़े पहने दर्शाया गया है, जो सिख मर्यादा के अनुरूप नहीं है। इस पर भी कड़ी आपत्ति जताई गई है।

इतना ही नहीं, अमृत छक रहे सिंह को बीर आसन में न दिखाया जाना भी धार्मिक मर्यादा के विपरीत बताया गया है। इस लेकर घोर आपत्ति जताई गई है। अब देखना है कि इस विषय में मंत्री द्वारा क्या जवाब आता है।
- RR vs RCB IPL 2026 : राजस्थान के रजवाड़ों का जलवा, बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- Assam Election 2026 : मंत्री ओपी चौधरी ने असम चुनाव में भाजपा की जीता का किया बड़ा दावा, कहा- NDA की लहर नहीं, सुनामी है…
- मुआवजे की जंग: केन-बेतवा विस्थापितों का फूटा गुस्सा, ‘चिता आंदोलन’ हटाने पहुंची पुलिस को लोगों ने दौड़ाया
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से फेरी व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- Bihar Politics: नीतीश के शपथ लेते ही सियासी हलचल तेज, राजद ने घोषित किया अपना उम्मीदवार

