सुशील खरे, रतलाम। मध्य प्रदेश में धर्मांतरण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला रतलाम से सामने आया है जहां एक निजी होटल में सम्मेलन के दौरान धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया है। हिंदू संगठन ने यहां पहुंचकर जमकर बवाल मचाया।
यह भी पढ़ेंः स्वास्थ्य विभाग में फैला ‘लालच का वायरस’! सामने आया 59 लाख का घोटाला, CMHO समेत 4 अधिकारियों को नोटिस जारी
दरअसल, अजंता टॉकीज होटल में मसीही आध्यात्मिक सम्मेलन का आयोजन हो रहा था। लेकिन यहां उस दौरान विवाद की स्थिति बन गई, जब बड़ी संख्या में हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। हिंदू संगठनों ने धर्मांतरण गतिविधियों के आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ेंः Twisha Suicide Case: CBI को मिली समर्थ सिंह की रिमांड, SIT ने किया हैंडओवर, गिरिबाला सिंह के अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई जारी
मौके पर दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और मामले की जांच शुरू कर दी। स्टेशन रोड थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर लोग कहां-कहां से बुलाए गए थे। पुलिस सम्मेलन में मौजूद लोगों के भी बयान दर्ज करेगी।

