अनूप दुबे, कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले की ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोठी आदिवासी बाहुल्य ग्राम हैं जिले का पहला गांव है जहां पर सबसे अधिक  बैगा जाति के  लोग निवासरत  हैं और यह गांव पीएम जनमन योजना में शामिल गांव हैं। 

READ MORE: कान्हा टाइगर रिजर्व: महिला की जान लेने वाली आदमखोर बाघिन टी-27 का सफल रेस्क्यू, भेजी गई वन विहार भोपाल

ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितता को लेकर जनपद सदस्य के द्वारा जनपद सीईओ  को लिखित शिकायत देकर बताया कि 3 साल पहले सीसी सड़क  निर्माण के नाम से ग्राम पंचायत के द्वारा राशि निकाल ली गई। लेकिन सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराया गया।  मामले में जनपद सदस्य ने जनपद सीईओ यजुवेंद्र कोरी को लिखित शिकायत देकर मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की हैं। जनपद सदस्य पति छत्रपाल सिंह मरावी ने बताया कि 1 लाख 50 हजार  की लागत से वार्ड नंबर 7 चटनी मोहल्ला में मुख्य मार्ग से तेजी सिंह के घर की ओर 30 से 35 मीटर सड़क निर्माण का कार्य होना था। 3 साल पहले ग्राम पंचायत के द्वारा 90 हजार की राशि निकाल ली लेकिन सड़क निर्माण का कार्य नहीं कराया। 

READ MORE: राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में विकास की उखड़ी सांसें…! दलदल में तब्दील हुई सड़क, घरों में कैद बुजुर्ग

अधिकारियों के द्वारा लगातार ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया जाता है और सबसे बड़ी बात यह है कि यह पंचायत पीएम जनमन योजना वाली पंचायत है, जहां राज्यपाल का कार्यक्रम भी हुआ था। लेकिन भ्रष्टाचार की जड़े इतनी मजबूत है कि डिजिटल इंडिया के दौर में भी कागजों में सड़क बना देना बहुत बड़ी बात होती है। आस पड़ोस के ग्रामीणों ने बताया कि दो से तीन बार ग्राम पंचायत के द्वारा बाड़ी भी निकलवा दी गई की सड़क निर्माण का कार्य करवाना है ,लेकिन निर्माण कार्य नहीं हो पाया जिससे ग्रामीणों में असंतोष पनप रहा है। 

तत्कालीन उपयंत्री की भूमिका संदिग्ध

मामले को लेकर उपयंत्री प्रदीप यादव से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि यह मेरे कार्यकाल का मामला नहीं है। तीन साल पहले उस समय ओपी गुप्ता सेक्टर इंजीनियर थे, ज्यादा जानकारी वही बता सकते हैं। इस संबंध में जनपद सीईओ यजुवेंद्र कोरी ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है,दल गठित कर मामले की जांच करवाई जा रही हैं। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m