BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन पर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने CJP के प्रदर्शन और उनके फाउंडर अभिजीत दीपके पर पलटवार करते हुए कहा है कि प्रदर्शनकारी अपनी लिखित मांगें तैयार करने में ढाई घंटे लगा रहे थे. सरकार संवेदनशीलता के साथ बातचीत के लिए तैयार थी. लेकिन प्रदर्शनकारियों की ओर से सहयोग नहीं किया गया.
बांसुरी स्वराज ने कहा कि बैठक के दौरान सरकार की ओर से साफ तौर पर कहा गया था कि बातचीत के जरिए समाधान निकालने की पूरी कोशिश की जाएगी.
BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने दावा किया कि जब CJP प्रदर्शनकारी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने गए तो उनलोगों से लिखित रूप से अपनी मांगों को देने के लिए कहा गया. नड्डा द्वारा लिखित में मांगने पर उन्हें अपनी मांग सूची तैयार करने में करीब ढाई घंटे लग गए.
बांसुरी स्वराज ने कहा कि बैठक के दौरान सरकार की ओर से साफ तौर पर कहा गया था कि बातचीत के जरिए समाधान निकालने की पूरी कोशिश की जाएगी. साथ ही प्रदर्शनकारियों से आंदोलन रोकने की भी अपील की गई थी, जिसका प्रदर्शनकारियों ने आश्वासन भी दिया था. फिर अपनी बातों से वे पीछे हट गए.
बांसुरी स्वराज ने यह भी आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान कई गलत बातें और भ्रामक दावे फैलाए गए, जैसे कि 12 साल की एक बच्ची के घायल होने के.
उन्होंने ने आगे बताया कि दीपक की गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर लगाए गए आरोप तथ्यहीन हैं और पूरे मामले को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को देश का भविष्य और राष्ट्र निर्माण की ताकत मानते हैं, इसलिए छात्रों के हित सरकार की प्राथमिकता हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


