हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है। विवादों के चलते पार्टी से निष्कासित हुए पार्षद जीतू यादव की एक बार फिर मेयर इन काउंसिल (MIC) में वापसी हो गई है। उन्हें दोबारा विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग का प्रभार सौंप दिया गया है। विदेश दौरे पर रवाना होने से ठीक पहले महापौर ने इस संबंध में आदेश जारी किया।

विवाद और निष्कासन का पूरा मामला

पार्षद जीतू यादव का अपनी ही पार्टी के पार्षद कमलेश कालरा के बेटे से जुड़े एक गंभीर विवाद के चलते राजनीतिक वजूद खतरे में पड़ गया था। जीतू यादव के समर्थकों द्वारा पार्षद कमलेश कालरा के बेटे को नग्न कर उसका वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया था। इस गंभीर घटना के बाद जूनी इंदौर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी और पार्टी ने कड़ा एक्शन लेते हुए जीतू यादव को 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया था, जिससे उनका एमआईसी पद भी छिन गया था।

इंदौर सांची पेड़ा प्लांट में बड़ा हादसाः स्टीम प्रेशर फ्रायर फैन फटने से टेक्निशियन की मौत

हाल ही में खत्म हुआ था राजनीतिक वनवास

कुछ दिन पहले ही स्थानीय दिग्गज नेताओं- विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की पहल पर जीतू यादव की पार्टी में घर वापसी कराई गई थी। पार्टी में वापसी के बाद अब उन्हें उनका पुराना एमआईसी प्रभार भी वापस मिल गया है, जिसके बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m