हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के मांगलिया स्थित सांची के पेड़ा प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें स्टीम प्रेशर फ्रायर फैन फटने से एक टेक्निशियन की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सांची के सीईओ विशाल मिश्रा ने इस घटना की पुष्टि की है।
कैसे हुआ हादसा
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, प्लांट के अंदर अचानक प्रेशर बढ़ने के कारण स्टीम प्रेशर फ्रायर फैन फट गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि फ्रायर फैन उछलकर सीधे काम कर रहे टेक्निशियन विनोद कुमार के सिर पर जा लगा। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया।
बांधवगढ़ में 30 जंगली हाथियों का तांडव! खेतों में मचाई तबाही, पतौर रेंज के ग्रामीण दहशत में
पुराने रख-रखाव और मेंटेनेंस पर उठे सवाल
हादसे के बाद प्लांट की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। शुरुआती तौर पर मशीन के पुराना होने और समय पर मेंटेनेंस न किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, प्लांट प्रबंधन ने पुरानी मशीन और परिसर में गंदगी के आरोपों को सिरे से नकार दिया है। प्रशासन और प्रबंधन द्वारा घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि तकनीकी खराबी थी या किसी स्तर पर लापरवाही बरती गई थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



