जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से आस्था को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां ग्वारीघाट में मां नर्मदा की पावन तट में बीच धार कपल ने अश्लील हरकत की। इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: साध्वी हर्षानंद गिरी का एकांतवास: 11 दिन करेंगी विशेष साधना और तपस्या, अन्न त्यागने का लिया संकल्प
दरअसल, ग्वारीघाट के बीच धार में एक कपल नहाने उतरा था। इस दौरान वे एक-दूसरे को किस करने लगे। नाव संचालक उनकी आपत्तिजनक गतिविधि को देख भड़क उठा और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।
यह भी पढ़ें: सनकी आशिक की सनक! नाबालिग पर कुल्हाड़ी से हमला, फिर छत से लटकाकर फेंका नीचे
इस आपत्तिजनक गतिविधि का वीडियो वायरल होते ही श्रद्धालुओं में आक्रोश है। धार्मिक आस्था के केंद्र पर इस तरह की हरकतों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही होमगार्ड जवान हरकत में आए और कपल को पानी से बाहर निकालकर उनकी जमकर क्लास लगाई। हालांकि उन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया गया। लेकिन इस तरह की हरकत से युवाओं की हरकत से सवाल खड़े हो गए हैं।

