परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। युवक ने नाबालिग युवती के घर घुसकर उस पर हमला किया। फिर उसे अधमरी हालत में छत से नीचे फेंक दिया। दिया इस घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो भी सामने आया है। 

पूरी घटना खोड़ चौकी क्षेत्र के चन्दावनी ग्राम की है। आरोपी का नाम धर्मेंद्र परिहार है। बताया जा रहा है कि वह नाबालिग लड़की से एक तरफा प्यार करता। था। शुक्रवार को उसे पता चला कि नाबालिग लड़की घर पर अकेली है। इसी का फायदा उठाकर वह उसके घर पहुंचा और कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। 

यह भी पढ़ें: नशे को 2029 का अल्टीमेटम: सिर्फ 4 महीने में पकड़ाया 13 करोड़ का नशीला पदार्थ, आईजी बोले- ड्रग नेटवर्क की टूट रही कमर

कुल्हाड़ी के वार से युवती बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद उसे बेसुध हालत में छत पर ले गया और चोटी पकड़कर नीचे पहले झुलाया और कुछ देर बाद फेंक दिया। घायल युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे युवक युवती को छत से  लटकाए हुए और उसे नीचे फेंक रहा है। 

युवती के परिजनों ने इसे पुरानी रंजिश बताया है। वहीं पुलिस ने सनकी आशिक धर्मेंद्र परिहार को गिरफ्तार कर लिया है ओर घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m