भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. शुरुआती जानकारी के​ मुताबिक विमान में लैंडिंग के बाद आग लग गई. इस हादसे में वायुसेना के पांच लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इस भयानक हादसे में को-पायलट की जान बच गई है जिसका अभी इलाज चल रहा है. वायुसेना के अनुसार यह हादसा सुबह लगभग 10 बजे हुआ. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं.

Video: असम में IAF के एयरक्राफ्ट क्रैश का वीडियो आया सामने, हादसे में 5  जवान शहीद, विमान के हुए दो टुकड़े

असम के जोरहाट में शनिवार को वायुसेना के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट क्रैश में 5 जवान शहीद हो गए. वायु सेना ने इसकी पुष्टि कर दी है. वायुसेना ने जांच शुरू कर दी है, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

शहीद जवानों की पहचान स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम के रूप में हुई है. वायुसेना के अनुसार यह हादसा सुबह लगभग 10 बजे हुआ. दुर्घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव दलों को मौके पर भेजा गया तथा क्रैश साइट का प्रबंधन शुरू किया गया.

वायुसेना ने अपने आधिकारिक बयान में इन सभी वायु योद्धाओं के नाम जारी करते हुए उनके साहस और समर्पण को नमन किया. देशभर में इस घटना को लेकर शोक की लहर है और लोग शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

यह एक रूटीन उड़ान थी... असम में शहीद होने वाले 5 जवान कौन हैं? हादसे के

शुरुआती जानकारी के अनुसार वायु सेना का ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट AN-32 जोरहाट स्टेशन में ही गिरा. गिरते ही उसमें तेज आग लग गई थी. IAF ने कहा कि दुर्घटना स्थल पर सभी आवश्यक कार्य जारी हैं और जांचकर्ता हादसे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटे हुए हैं.

फिलहाल अधिकारियों ने किसी भी संभावित कारण पर टिप्पणी करने से परहेज किया है. वायुसेना ने यह भी आश्वासन दिया कि जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m