प्रमोद कुमार, कैमूर। कैमूर पहुंचे समस्तीपुर के विभूतिपुर सीट के सीपीआईएमएल (CPIML) अजय कुमार ने एनडीए सरकार पर करारा हमला बोला है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, पैसे का प्रलोभन देकर भाजपा ने बिहार में एनडीए की सरकार बनाया है, लेकिन जो जनता से वादा किया था वह अभी तक पूरा नहीं किया गया है।
सत्ता मिलने पर छिनी CM की कुर्सी
अजय कुमार ने कहा कि, बिहार में ही नहीं पूरे देश में सभी नागरिकों को वोट देने का बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ने संविधान के तहत जगह दिया है, लेकिन भाजपा की सरकार जनता को पैसा का प्रलोभन देकर चुनाव जीतती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिहार में जनता को 10 हजार रुपए का प्रलोभन देकर एनडीए की सरकार बनाया गया है, और सत्ता मिलते ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुर्शी छीन लिया गया।
युवा राज्य छोड़ने पर मजबूर
CPIML विधायक ने कहा कि, जितने के पहले भाजपा ने बिहार से पलायन खत्म करने की बात कही थी। लेकिन पलायन खत्म नहीं हुआ। इसके साथ ही युवाओ को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन वह भी झूठा साबित हुआ। नतीजा यह है कि बिहार के युवा आज भी अपना परिवार छोड़कर दूसरे राज्यों में काम करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि, यह सरकार सिर्फ बातें करती है और वादे भूल जाती है।
तो किसी भी राज्य में नहीं मिलेगी जीत
अजय कुमार ने साफ तौर पर कहा कि अगर भाजपा बैलेट पेपर से चुनाव कराले तो वह भारत के किसी भी राज्य में जीत नहीं सकती। इनका हालत खराब हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा अपनी सरकार बनाना चाहती थी और हासिल भी कर लिया, क्योंकि भाजपा के अमित शाह ने पटना में कहा था शाम, दाम, दंड, भेज, मतलब किसी भी तरह से चतुराई से या दबंगई से या पैसे के दम पे सरकार बनाएंगे और वहीं हुआ। उन्होंने 10 हजार का लालच देकर बिहार में अपनी सरकार बना लिया।
केवल छल-कपट जानती है बीजेपी
भाकपा माले विधायक अजय कुमार ने एनडीए सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, जीतना वादा चुनाव से पहले इन्होंने किया था वो वादा कहां है? बिहार की जनता को 10 हजार दिए। इससे क्या रोजगार हो सकता है? अगर देना ही था तो 2 -2 लाख क्यों नहीं दिए? वे केवल छल-कपट से चुनाव जीतना जानते हैं।
ये भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: अख्तरुल ईमान ने 1 सीट की मांग कर बढ़ाई तेजस्वी की टेंशन, बोलें- रिश्ता रखना हैं, तो

