रणधीर परमार, छतरपुर। भारतीय महिला क्रिकेट जगत का उभरता हुआ नाम और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी क्रांति गौड़ मंगलवार को सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम पहुंचीं। क्रांति ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बागेश्वर धाम में माथा टेका और बागेश्वर बालाजी का अशीर्वाद लिया। इसके अलावा उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से भी आशीर्वाद लिया। उन्होंने महाराज का आशीर्वाद लिया और उनके साथ कुछ समय बिताया।

बड़ी खबरः MP कांग्रेस की मीडिया कमेटी भंग, सभी प्रवक्ताओं को किया गया कार्यमुक्त

इस दौरान क्रांति ने बागेश्वर धाम पर आयोजित होने जा रहे सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव की सराहना की। वहीं बागेश्वर महाराज ने भी क्रांति के खेल को सराहा। धीरेंद्र शास्त्री ने क्रांति गौड़ के साथ-साथ उनके मेंटॉर विनय चौरसिया की भी सराहना की और आने वाले क्रिकेट मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

इंदौर हाईकोर्ट बार को मिला सबसे युवा अध्यक्षः मनीष यादव ने कार्यकारिणी के साथ प्रशासनिक न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला की

क्रिकेटर- क्रांति गौड़

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m