प्रदीप मालवीय, उज्जैन। धर्म नगरी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को क्रिकेटर नीतीश राणा और एक्टर मिलिंद सोमन शामिल हुए। दोनों ने भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद मांगा। दोनों ही भस्म आरती दर्शन के दौरान भाव विभोर दिखाई दिए। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन की ओर से दोनों का स्वागत किया गया।

एक्टर मिलिंद सोमन ने दर्शन के बाद कहा, सिर्फ सबकी ख़ुशी की प्रार्थना की और कुछ नहीं। खुशी सबसे बड़ी चीज है। यहां आकर बहुत अच्छा लगा, सोचा नहीं था इतना अच्छा लगेगा। सालों से यहां आने की आशा थी। लेकिन कहते हैं कि जब तक बुलावा नहीं आता, नहीं आ सकते। पत्नी की वजह से वे आए हैं क्योंकि उन्होंने कहा था कि हम जाएंगे।


