शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस के जवानों की कमी तो लंबे समय से देखी जा रही थी लेकिन राजधानी भोपाल के तीन बड़े अधिकारी फिलहाल नहीं है। जिनमें डीसीपी ट्रैफिक, डीसीपी इंटेलिजेंस-सिक्योरिटी और डीसीपी जोन-1 के पद अब तक खाली हैं। अधिकारी नहीं होने से ट्रैफिक मैनेजमेंट, संवेदनशील सूचनाओं की मॉनिटरिंग और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
डीसीपी इंटेलिजेंस सिक्योरिटी का पद भी खाली
स्थिति को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने डीजीपी कैलाश मकवाणा को पत्र लिखकर तीन आईपीएस अफसरों की मांग की है। फिलहाल कुछ आईपीएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है। डीसीपी जोन-1 का पद 25 नवंबर 2025 से खाली है। प्रभार डीसीपी क्राइम अखिल पटेल देख रहे। डीसीपी ट्रैफिक रहे जितेंद्र सिंह पवार 30 अप्रैल को रिटायर हो गए थे। वहीं सोनाक्षी सक्सेना के एसपी सीहोर बनने के बाद डीसीपी इंटेलिजेंस सिक्योरिटी का पद भी खाली हो गया है। ऐसी स्थिति में कामकाज संभालना मुश्किल हो रहा है।
MBBS छात्रा की मौत के बाद मकान मालिक ने की खुदकुशी: पत्नी ने पुलिस और परिजनों पर लगाए प्रताड़ना
9 थाने संवेदनशील श्रेणी में
बता दें कि जोन-1 राजधानी की कानून-व्यवस्था का सबसे संवेदनशील हिस्सा है। पुराने भोपाल के संवेदनशील इलाकों से लेकर मंत्रालय, विधानसभा, राजभवन,पुलिस मुख्यालय और अरेरा हिल्स स्थित बड़े सरकारी दफ्तर इसी जोन में आते हैं। यहां अक्सर धरना-में निगरानी जरूरी होती है। जोन में कुल 9 थाने हैं, प्रदर्शन, वीआईपी मूवमेंट और संवेदनशील मामलों जिनमें से कमला नगर, जहांगीराबाद, ऐशबाग, स्टेशन बजरिया और अशोका गार्डन संवेदनशील श्रेणी में हैं।
महाकाल की शरण में पहुंचे अभिनेता अर्जुन रामपाल: फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की सफलता के लिए बाबा का जताया आभार,
जल्द ही इन पदों की नियुक्ति
रातीबड़ थाना क्षेत्र में राज्य न्यायिक अकादमी भी आती है। डीसीपी न होने से धारा-110 और 122 जैसे प्रकरणों की सुनवाई प्रभावित हो रही है। मामले पर भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय ने कहा कि- रिक्त पदों के लिए हमेशा ही पत्राचार किया जाता है। इसके लिए भी हमने पत्राचार किया है। कई बार प्रक्रिया में भी समय लगता है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन पदों को भी भर दिया जाएगा। जल्द ही इन पदों की नियुक्ति कर दी जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

