शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में MBBS छात्रा की मौत के बाद मकान मालिक ने सुसाइड कर लिया है। मकान मालिक की खुदकुशी के बाद उसकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए है।
झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे
पत्नी के आरोप है कि छात्रा के परिजन पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। पुलिस भी बयानों के नाम पर उन्हें थाने बुलाकर घंटों बैठाकर रखती थी। पत्नी के मुताबिक इसके चलते वह डिप्रेशन में आ गए थे और उन्होंने सुसाइड कर लिया।सुसाइड से पहले पति ने कई बार रोशनी के परिवार और पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात कही थी। कोहेफिजा स्थित किराए के मकान में रोशनी चार महीने पहले किराए से रहने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था।
समझौते से इनकार पर मौत: पुरानी रंजिश में 24 साल के युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या
यह था मामला
छात्रा रोशनी आत्महत्या से करीब चार महीने पहले ही विजय राठौर के छात्रावास में किराये से रहने आई थी। उसने अपने मोबाइल में एक सुसाइड नोट भी लिखा था। सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा था कि NEET पास करना अलग बात है, लेकिन MBBS की पढ़ाई बहुत कठिन है और वह पढ़ाई का दबाव संभाल नहीं पा रही है। यह सुसाइड नोट पुलिस को छात्रा के मोबाइल से मिला था।


