CSK vs SRH IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 63वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आमने-सामने हैं। चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद मेजबान टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 180 रन बनाए। अब SRH को मैच जीतने के लिए 181 रन का लक्ष्य मिला है।
CSK के लिए बल्लेबाजी में डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उनके अलावा कार्तिक शर्मा ने 32, संजू सैमसन ने 27, शिवम दुबे ने 26, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 15, उर्विल पटेल ने 13 और प्रशांत वीर ने 11 रन का योगदान दिया।
वहीं, SRH के लिए गेंदबाजी में कप्तान पैट कमिंस सबसे सफल रहे। उन्होंने 3 विकेट झटके। इसके अलावा शाकिब हुसैन को 2 विकेट मिले, जबकि इशान मलिंगा और प्रफुल्ल हिंगे ने 1-1 सफलता हासिल की।
प्लेऑफ की रेस में CSK के लिए करो या मरो का मुकाबला
आईपीएल 2026 के मौजूदा सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन लगभग बराबरी का रहा है, जिससे यह मुकाबला प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से बेहद अहम बन गया है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हासिल किए हैं। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर मौजूद है। ऐसे में अगर CSK आज का मुकाबला हार जाती है, तो उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह लगभग बंद हो सकती है।
SRH की नजर प्लेऑफ टिकट पर
वहीं, पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। SRH ने 12 मैचों में 7 जीत और 5 हार के साथ 14 अंक जुटाए हैं और टीम RCB तथा GT के बाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। अगर हैदराबाद यह मुकाबला जीतने में सफल रहती है, तो उसकी प्लेऑफ की दावेदारी लगभग मजबूत हो जाएगी।
GT को भी मिलेगा फायदा
SRH की जीत का फायदा गुजरात टाइटंस को भी मिल सकता है। हैदराबाद के जीतने की स्थिति में GT की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की मानी जा रही है, जिससे प्लेऑफ की तस्वीर और साफ हो सकती है।
CSK और SRH की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन
इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, गुरजापनीत सिंह
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे
इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

