CWG2026. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के धावक गुलवीर सिंह (runner Gulveer Singh) ने इतिहास रच दिया है. शनिवार को पुरुषों की 5000 मीटर स्पर्धा के फाइनल में गुलवीर ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया. इस शानदार उपलब्धि के साथ ही गुलवीर कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में 5000 मीटर इवेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं. इस उपलब्धि के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी है.

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि ‘CWG2026 में पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अर्जित कर इतिहास रचने वाले उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली धावक नायब सूबेदार गुलवीर सिंह को हार्दिक बधाई. राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष 5000 मीटर दौड़ स्पर्धा के इतिहास में भारत को पहला पदक दिलाने वाली यह उपलब्धि अत्यंत गौरवपूर्ण है. आप भारत के गौरव हैं. आपकी यह ऐतिहासिक सफलता देश के असंख्य युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी. ऐतिहासिक उपलब्धियों की यह यात्रा अविराम जारी रहे, उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं.’

इसे भी पढ़ें : CWG2026 में जूडो का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं अस्मिता, PM मोदी और CM योगी ने दी बधाई

बता दें कि गुलवीर सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अतरौली गांव के निवासी हैं. 1998 में उनका जन्म एक साधारण किसान परिवार में हुआ. शुरुआती जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा था. उनके गांव में खेल-कूद का कोई खास माहौल नहीं था. वहां के ज्यादातर युवाओं की तरह गुलवीर का भी सपना देश की सेवा के लिए भारतीय सेना में भर्ती होना था. 2018 में वे खेल कोटे के जरिए भारतीय सेना की ‘ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट’ में सिपाही के रूप में शामिल हो गए. सेना में आने के बाद उनकी जिंदगी ने एक नया और बेहतरीन मोड़ लिया.