सोशल मीडिया पर वर्क फ्रॉम होम और YouTube वीडियो लाइक के नाम पर साइबर ठग लोगों को मोटी कमाई का लालच देकर शिकार बना रहे हैं। ठगी होने पर हरियाणा पुलिस ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने की सलाह दी है।
कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर पार्ट-टाइम जॉब, YouTube वीडियो लाइक, Data Entry, Online Review और Work From Home के नाम पर मोटी कमाई का लालच देकर साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। हरियाणा पुलिस ने लोगों से ऐसे फर्जी जॉब ऑफर से सावधान रहने की अपील की है।
पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधी पहले आसान काम के बदले अच्छी कमाई का झांसा देते हैं। शुरुआती दौर में कुछ रुपये भेजकर लोगों का भरोसा जीतते हैं और फिर रजिस्ट्रेशन फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट, टास्क अपग्रेड या अन्य बहानों से बड़ी रकम ठग लेते हैं।
पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी ऑनलाइन जॉब ऑफर पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें। किसी अनजान व्यक्ति या कंपनी के कहने पर रजिस्ट्रेशन फीस या सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर पैसे न भेजें। साथ ही अपनी बैंक डिटेल्स, OTP, UPI PIN या अन्य गोपनीय वित्तीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो उसे बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करना चाहिए या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करनी चाहिए।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और किसी भी ऑनलाइन जॉब ऑफर पर पैसा भेजने से पहले उसकी पूरी सच्चाई जरूर जांच लें।
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

