कुमार इंदर, जबलपुर। डिजिटल दौर में छोटी सी लापरवाही कैसे जिंदगी भर की कमाई पर भारी पड़ सकती है, इसका एक ताजा मामला जबलपुर से सामने आया है। यहां गूगल पर एक डॉक्टर का नंबर सर्च कर अपॉइंटमेंट बुक करना एक बुजुर्ग महिला को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने फर्जी नंबर के जाल में फंसाकर महिला और उनके बेटे के खाते से कुल 2 लाख 3 हजार पार कर दिए।
अपॉइंटमेंट के बहाने भेजा लिंक और हैक किया मोबाइल
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता उषा चौकसे को डॉक्टर से परामर्श लेना था, जिसके लिए उन्होंने गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च किया। इसके बाद ठगी की शुरुआत कुछ इस तरह हुई। पीड़िता ने गूगल से मिले नंबर पर कॉल किया। फोन उठाने वाले शातिर ठग ने खुद को डॉक्टर का सहायक बताते हुए कहा कि अपॉइंटमेंट केवल ऑनलाइन ही बुक किया जा सकता है। ठग ने झांसा देकर पीड़िता के व्हाट्सएप पर एक अज्ञात लिंक भेजा और उस पर अपनी व्यक्तिगत व बैंकिंग डिटेल्स भरने को कहा। जैसे ही पीड़िता ने लिंक पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज की, कुछ ही देर में उनका मोबाइल फोन हैक हो गया और उसकी स्क्रीन पूरी तरह काम करना बंद कर दी (ब्लैकआउट हो गई)।
उफनती नदी के पुल को पार करते बही कारः हादसे में शराब कंपनी के कर्मचारी की मौत, 3 बाल- बाल बचे
एक के बाद एक खाते से साफ हुए ₹2,73,000
जब पीड़िता का मोबाइल फोन दोबारा चालू हुआ, तो उनके होश उड़ गए। फोन पर बैंक से लगातार पैसे कटने के मैसेजेस आ रहे थे। साइबर अपराधियों ने चालाकी से पहले पीड़िता के व्यक्तिगत बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर किए। इसके बाद उन्होंने महिला और उनके बेटे के संयुक्त (Joint) बैंक खाते को भी निशाना बनाया और उसमें से भी रकम साफ कर दी। ठगों ने 2 लाख 73 हजार की चपत लगाई। पीड़िता ने संजीवनी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच शुरू।
अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं अनोखी अर्जियां, किसी ने सुंदर लड़कों को न देखने की खाई कसम

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

