सतीश दुबे, डबरा। मध्य प्रदेश के डबरा से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिटी थाना में पदस्थ आरक्षक ने आत्महत्या कर ली। उनके सरकारी आवास में उनका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। 

मृतक आरक्षक राघवेंद्र सिंह तोमर ने सिटी थाने में पदस्थ थे। वह थाने के पीछे बने शासकीय क्वार्टर में रहते थे। उन्होंने रस्सी से फंदा बनाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

आरक्षक की मौत की वजह अब तक सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलने पर SDOP सहित स्टाफ घटनास्थल पर पहुंची। वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m