सतीश दुबे, डबरा (ग्वालियर)। मध्य प्रदेश के डबरा में सिटी पुलिस ने महिला के अंधे कत्ल की घटना का खुलासा कर दिया है। हत्या करने वाला कोई और नहीं मृतिका का पति निकला। पति ने पत्नी की चरित्र संदेह में सोते समय तकिए से मुंह ढांक कर हत्या की थी।
जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई की सुबह डबरा गांव में रहने वाली गीता चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी मिली थी। घटना की जानकारी पति धर्मेंद्र ने गीता के मायके वालों को दी। जब मायके वाले और पुलिस पहुंची तो धर्मेंद्र भी गम में डूबा दिखा। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम भी बुलाई गई। FSL टीम और शॉर्ट पीएम रिपोर्ट सामने आई तो महिला की हत्या का राज खुला। जिसके बाद पुलिस ने पति धर्मेंद्र को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की।
ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को रेप केस में फंसाने की धमकीः महिला ने ऐंठे ₹20 लाख, अब ₹25 लाख और मांगे, FIR
पुलिस की पूछताछ में पूरी हत्या के घटना क्रम का खुलसा हुआ। पुलिस आरोपी पति को घटन स्थल पर भी लेकर गई और पूरी जानकारी जुटाई। धर्मेंद्र ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसलिए उसका विवाद हुआ और जब वो सो गई तो धर्मेंद्र ने तकिए को मुंह पर रख उसकी सांसे रोक दी।
थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि पूछताछ में यह भी सामने आया कि धर्मेंद्र और पत्नी गीता का पहले भी कई बार विवाद हुआ था। दोनों के विवाद के मामले थाने तक भी पहुंचे थे। पुलिस ने इन सभी एंगल से मामले की जांच की, FSL और पीएम रिपोर्ट सामने आई तो पूरी हत्या का खुलसा हो गया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


