सतीश दुबे, डबरा। मध्य प्रदेश के डबरा में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पिता और चाचा ने मिलकर अपनी ही 21 वर्षीय बेटी नन्दनी यादव का गला दबाकर हत्या कर दी। यह पूरा मामला पिछोर थाना क्षेत्र के पतरियापुरा गांव का है। घटना के बाद मृतक बेटी की मां सुमन यादव और बहन बदहवास स्थिति में उसे लेकर अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने भी नन्दनी को मृत घोषित कर दिया।

READ MORE: फर्जी IAS तृप्ति राजपूत मामले में बड़ा खुलासा: विधानसभा के अंदर बनाया वीडियो, ‘लेडी नटवरलाल’ के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

मृतक बेटी की मां ने रोते हुए बताया कि पिता भगवान दास यादव और चाचा संतोष यादव ने घर में हो रहे विवाद के बाद बेटी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बड़ी बात ये है कि मृतका नंदनी यादव कर्नाटक के एक मॉल में काम करती थी और कुछ दिन पहले ही रक्षा बंधन पर अपने गांव आई थी।घटना क्रम उस समय हुआ जब नंदनी कपड़े रखने अपने दूसरे मकान में गई थी।  

READ MORE: बाढ़ में बह गया सतना-चित्रकूट हाईवे! 300 मीटर सड़क ध्वस्त, बीच रास्ते बस बदलने को मजबूर यात्री

बताया जा रहा है कि तभी पिता-चाचा ओर एक अन्य व्यक्ति घात लगाए बैठे थे। जैसे ही नन्दिनी उन्हें कमरे में मिली तभी रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या की गई। यह हत्या सिर्फ अपनी इज्जत मान और मर्यादा को लेकर की गई है। मां सुमन का आरोप है कि नंदनी की हत्या के बाद पिता चाचा ने उसके छोटे भाई और बहन की भी हत्या करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए रखवा दिया हे और मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी पिता को भी हिरासत में ले लिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m